केराकत: मुफ्तीगंज पुलिस चौकी अंतर्गत भोगीपट्टी गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
भोगीपट्टी गांव निवासी इरफान पुत्र जित्तू 24 वर्ष शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे बिजली आने पर घर में विद्युत बोर्ड मोबाइल चार्ज करने के लिए लगा रहा था की विद्युत करेंट के चपेट में आने से झुलस गया। झुलसे युवक के स्वजनों ने आनन फानन में सी एच सी मुफ्तीगंज ले जहां चिकित्सक के न मिलने पर उन्हें जिला चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।