मड़ावरा: मड़ावरा के गिरार रोड़ तिराहे पर असन्तुलित होकर आग की चिंगारी छोड़ते हुए बाइक घिसटने का सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
मड़ावरा के गिरार रोड़ तिराहे पर एक बाइक स्पीड ब्रेकर पर असन्तुलित होकर आग की चिंगारी छोड़ते हुए घिसते हुए कुछ दूरी तक चली गई और बाइक चालक बीच तिराहे पर अलग जा गिरा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी जिसे लोगों के द्वारा निकलवा कर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। जो आज रविवार को सुवह 11 बजे से खूब वायरल हो रहा है।