सोहागपुर: सारंगपुर-टेकापार में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सोहागपुर की ग्राम पंचायत सारंगपुर-टेकापार की महिलाओं ने गांव में कथित तौर पर चल रही अवैध देशी-विदेशी एवं महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने गुरुवार को दोपहर 3 बजे के लगभग अनुविभागीय अधिकारी, सोहागपुर के नाम ज्ञापन सौंपकर शराब की बिक्री तत्काल बंद कराने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि गांव में लंबे समय से अवैध रूप से शराब की बिक्री