चूरु : सुजानगढ़ जनाना अस्पताल में बड़ा हादसा, छत का प्लास्टर गिरने से महिला घायल, दो टांके लगे
चूरू जिले के सुजानगढ़ स्थित फतेहपुरिया जनाना अस्पताल में बरामदे की छत का प्लास्टर अचानक गिरने से एक महिला घायल हो गई. हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. महिला के सिर पर चोट आने के बाद अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार किया गया और दो टांके लगाए गए. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है. कई बार मरम्मत के लिए पत्र भेजने के बावजूद समय पर काम नहीं हुआ. घटना के बाद पीडब्ल्यूडी को भवन की स्थिति से अवगत कराया गया है और जल्द मरम्मत की मांग की गई है.