प्रयागराज में शिवमय हुआ श्री हरि धाम! सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण, गूंजा ‘हर-हर महादेव’
👇👇
सवा लाख शिवलिंग... भव्य रुद्राभिषेक से गूंजा श्री हरि धाम, हजारों श्रद्धालुओं ने की शिव आराधना
👇👇👇
प्रयागराज के गोठी बेलसारा स्थित श्री हरि धाम में भव्य धार्मिक आयोजन, महामंडलेश्वर स्वामी विनयानंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रुद्राभिषेक, वैदिक मंत्रोच्चार व ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से भक्तिमय हुआ पूरा परिसर
👇👇👇👇
प्रयागराज से आस्था की भव्य तस्वीर सामने आई है। गोठी बेलसारा स्थित श्री हरि धाम में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रुद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन किया गया।
निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी विनयानंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया गया और भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई।
पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय नजर आया। आयोजन के माध्यम से सनातन परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।
👇👇👇👇👇
#NDNEWS #दैनिकनिष्पक्षधारा #Prayagraj #ShriHariDham #Mahadev #HarHarMahadev #Rudrabhishek #ParthivShivling #SanatanDharma #SanatanCulture #ReligiousEvent #SpiritualIndia #MahakumbhCity #PrayagrajNews #UttarPradesh #HindiNews #ViralNews