अकबरपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कैम्प कार्यालय व पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण
80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने कैम्प कार्यालय एवं पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। इस दौरान महोदया द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई कि सभी अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे।