सिकंदरा: जाफरपुर में 15 दिन से बिजली गुल, गर्मी और पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, विद्युत उपकेंद्र पर किया हंगामा
जाफरपुर गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। करीब 11 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि लगातार बिजली न मिलने से गर्मी के बीच उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली न होने