बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ वार्ड क्रमांक 3 में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत नगर परिषद द्वारा शिविर का आयोजन किया गया
बल्देवगढ़ वार्ड क्रमांक 3 में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत नगर परिषद द्वारा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी विश्व दीपक मिश्रा के द्वारा बताया गया कि शिविर का उद्देश्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं का हितग्राहियों को चिन्हित कर उन्हें लाभ दिलाना है।शिविर में 18 आवेदन प्राप्त हुए।जिसमें 10 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया।