बल्देवगढ़: बैसा उगड़ गांव में 25 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस कर रही है जांच
बल्देवगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत बैसा उगड़ गांव में 25 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतिका सुनीता पत्नी जशरथ कुशवाहा जो कि अपने मायके बैसा उगड़ में रह रही थी।मृतिका के पति के द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी।जिस कारण उसने मानसिक टेंशन में आकर आत्महत्या की होगी।स्वास्थ केंद्र में मृतिका के शव का पोस्टमार्टम किया गया।