बल्देवगढ़: हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में रासलीला महोत्सव का आयोजन, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
बल्देवगढ़ नगर के हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में 18 दिसंबर से 25 दिसंबर 2024 तक रासलीला महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें रासलीला के आज छठवें दिन राधा रानी एवं श्री कृष्ण भगवान के प्रथम मिलन का मंचन किया गया।रासलीला महोत्सव कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के क्षेत्र से अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।और कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं।