बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ बायपास सड़क निर्माण को लेकर विंध्यवासिनी खेरा के दो पक्षों ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन
बल्देवगढ़ नगर में बाईपास निर्माण को लेकर विंध्यवासिनी खेरा से दो पक्षों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।एक पक्ष ने बताया कि जिस जगह से बाईपास निर्माण के लिए जगह चिन्हित की गई उसी जगह से बाईपास निर्माण कार्य कराया जाए वही दूसरी पक्ष के लोगों ने विंध्यवासिनी मंदिर परिसर के पीछे से बाईपास सड़क का निर्माण कार्य कराने के लिए ज्ञापन सौंपा।तहसीलदार ने जांच की बात कही।