बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला की मौत, शव वाहन से शव पहुंचाया गया
बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला की मौत हो गई।परिजनों के द्वारा बताया गया कि मृतिका नन्नीबाई पत्नी जगदीश लोधी उम्र 35 वर्ष निवासी मोने का खेरा थाना बल्देवगढ़ को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां पर डॉक्टरो के द्वारा मृत घोषित कर दिया।शव वाहन चालक पुष्पेंद्र वाल्मीक के द्वारा मृतिका के शव को उसके निवास स्थान तक पहुंचाया गया।