बल्देवगढ़: बल्देवगढ़-खरगापुर मार्ग पर भेलसी के पास ऑटो पलटा, तीन लोग घायल
बल्देवगढ़ खरगापुर मार्ग भेलसी के पास एक ऑटो वाहन पलटा गया।जिसमें वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को डायल हंड्रेड की मदद से खरगापुर स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। डायल हंड्रेड चालक सुरेंद्र सिंह लोधी के द्वारा बताया गया कि घायल खरगापुर रेलवे स्टेशन से बड़ेरा गांव जा रहे थे।तभी भेलसी के पास ऑटो वाहन पलट गया। मौके से ऑटो वाहन चालक फरार हो गया।