गोरखपुर: चोरी का अपराध करने के आरोप में रामगढ़ताल पुलिस ने 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एसएसपी ने किया खुलासा
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र अंतर्गत 11 मार्च को वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि 10 मार्च की रात्रि में मकान से अज्ञात चोर द्वारा अलमारी से सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए हैं। मुकदमे से संबंधित 3 अभियुक्तों को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से गिरफ्तार किया गया है। अपने कार्यालय में एसएसपी ने इस मामले का खुलासा किया है।