गोरखपुर: तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड में बंद मकान में चोरों ने की चोरी, जेवरात और नदी गायब
सूरजकुंड के रहने वाले रत्नेश श्रीवास्तव जो अपना मकान बंद करके निजी काम से 4 दिन पहले शहर से बाहर गए थे। आज जब वह लौटकर वापस आए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर में रखे हुए जेवरात और नगदी गायब है। हालांकि इस मामले में जब थानाध्यक्ष तिवारीपुर सुनीता सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पीड़ित ने चोरी की जानकारी दी है।