गोरखपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर ने 2024 लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के बारे में दी जानकारी
एसएसपी जनपद गोरखपुर ने आज मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत लगातार थाना प्रभारियों सहित सभी अधिकारियों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है। आज भी मेरे द्वारा सभी थाना प्रभारी और अधिकारियों के साथ एक गूगल मीट के माध्यम से अब तक की गई कार्रवाइयों और अब तक की की गई तैयारियों की समीक्षा की गई है।