गोरखपुर: विकास भवन में पोषण पखवाड़ा के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लगाई पोषक तत्वों के स्टॉल
मासूमों को कुपोषण से बचने के लिए और लोगों को कुपोषण के प्रति जागरूक करने के लिए पोषण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। आज विकास भवन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पोषण पखवाड़ा के तहत पोषक तत्वों का स्टॉल लगाया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव मिश्रा ने बताया की आंगनवाड़ी में आने वाले मासूमों को किस प्रकार कुपोषण से बचाया जा सकता है इसके लिए जरूरी जानकारी दी जा रही है।