गोरखपुर: सर्किट हाउस में कारागार मंत्री ने कहा जेल को हाईटेक बनाने के लिए की जाएगी जरुरी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को हाईटेक बनाने के लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी आज गोरखपुर पहुंचे और सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन पर जो विश्वास जताया है उसे पर वह पूरी तरीके से खड़ा उतरेंगे।