सिमडेगा: जिला मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच JSSC CGL परीक्षा शुरू, परीक्षार्थियों की तीन लेयर में हुई जांच
सिमडेगा जिला मुख्यालय के 10 परीक्षा केंद्रों में 22 सितंबर को जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू की गई। सुबह 6:30 से परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा केंद्रों में कराया गया। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से, परीक्षार्थियों की तीन लेयर में सुरक्षा जांच की गई।