सिमडेगा: शहर में JSSC CGL सीजीएल परीक्षा के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा, चौक-चौराहों और हेल्प डेस्क पर सुबह से पुलिस तैनात
सिमडेगा शहर में 22 सितंबर को JSSC CGL की परीक्षा आयोजित हो रही है। आज परीक्षा के मद्देनजर शहर में भीड़ बढ़ने की संभावना है। जिसको देखते हुए SP सौरभ के निर्देश पर शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आज सुबह 5 से ही सभी चौक चौराहा और हेल्प डेस्क में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। इसके अलावा रास्तों में भी पुलिस गश्त लग रही है।