सिमडेगा: सिमडेगा कांग्रेस कार्यालय में सिमडेगा एवं कोलेबिरा विधायक ने की प्रेस वार्ता, कहा- ज़िले में चल रही है गंदी राजनीति
सिमडेगा कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को सिमडेगा एवं कोलेबिरा विधायक ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सिमडेगा में आजकल बिजली ट्रांसफार्मर के नाम पर गंदी राजनीति चल रही है तथा कथित नेताओं के द्वारा ट्रांसफार्मर को खुद से खराब कर फिर उसे बनवाकर जनता के बीच हीरो बनने का काम कर रहे हैं ।