सिमडेगा: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के चलते सिमडेगा में इंटरनेट सेवा रही बंद, कामकाज को लेकर लोग रहे परेशान
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर इंटरनेट सेवा शनिवार को सुबह से लेकर दोपहर तक बंद रही जिसको लेकर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।सिमडेगा में आधार कार्ड, जमीन लगान रसीद एवं सदर अस्पताल रजिस्ट्रेशन पर्ची सहित कई कामों को लेकर लोग काफी परेशान दिखे, हालांकि दोपहर के बाद इंटरनेट सेवा शुरू हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।