सिमडेगा: सेतासोया गांव में जमीन विवाद में महिला की हत्या, सदर अस्पताल में पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
सदर अस्पताल सिमडेगा में शनिवार को पुलिस ने महिला केशव का पोस्टमार्टम करवाते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार सेतासोया गांव निवासी प्रेमवती देवी नामक महिला की अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जमीन विवाद में हत्या कर दी, बताया गया कि गांव के दो लोगों से कुछ दिन पूर्व लड़ाई झगड़ा हुई थी इसके बाद महिला की हत्या हुई ।