जगदलपुर: जिला कांग्रेस कमेटी ने टोल टैक्स से संबंधित मांगों को लेकर जिला कार्यालय में डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा टोल टेक्स संबंधित मांगो को लेकर डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा. जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि रायपुर से टोल धमतरी से जगदलपुर के बीच की दुरी 294 कि.मी हैं. इस दरम्यान बढ़ईगुडा, मसोरा,चारामा के आगे जगतरा फिर धमतरी टोल नाका संचालित हो रहा हैं।