जगदलपुर: महारानी अस्पताल में होने वाला वृहद पौधारोपण कार्यक्रम रद्द, अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर संजय प्रसाद ने दी जानकारी
महारानी अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर संजय प्रसाद ने बताया कि आज महारानी अस्पताल परिसर में होने वाले वृहद पौधारोपण के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंत्री केदार कश्यप के परिवार में हुई दुःखद दुर्घटना के बाद यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि सांकेतिक रूप से अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया गया है।