Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
Cricket
image
image
image
image
image

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर निकाली गई भव्य तिरंगा बाइक रैली बड़वानी 12 अगस्त 2026/ श्हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में देशभक्ति और जन-जागरूकता का संदेश देने हेतु एक भव्य बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सेगांव स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा स्थल से देशभक्ति के जयघोषों के साथ प्रारंभ हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के समाधि स्थल पर पहुँचकर गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कु चौहान ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ स्थल से बाइक रैली को रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, अपर कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीएम बड़वानी श्री भूपेन्द्र रावत, जनपद पंचायत सीईओ श्री मोतीलाल काग सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। रैली के दौरान हाथों में तिरंगा थामे जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। पूरी रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा माहौल देशभक्तिमय हो गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजनों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए प्रेरित करना है। #JansamparkMP #Badwani

48 views | Barwani, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

MORE NEWS

तिरंगा यात्रा अभियान के तहत डाइट बड़वानी में तिरंगा रैली आयोजित
बड़वानी 13 अगस्त 2026/तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), बड़वानी में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन प्राचार्य श्रीमती शीला चौहान के मार्गदर्शन में किया गया।
 रैली में डाइट के स्टाफ सदस्यों एवं डीएलएड के छात्र-अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर सभी ने देशभक्ति के नारों के साथ रैली निकाली। “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम” के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
 कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव एवं बलिदान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति कर्तव्य की भावना मजबूत होती है।
 रैली का समापन राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ किया गया। कार्यक्रम में सभी ने उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा अभियान के तहत डाइट बड़वानी में तिरंगा रैली आयोजित बड़वानी 13 अगस्त 2026/तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), बड़वानी में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन प्राचार्य श्रीमती शीला चौहान के मार्गदर्शन में किया गया। रैली में डाइट के स्टाफ सदस्यों एवं डीएलएड के छात्र-अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर सभी ने देशभक्ति के नारों के साथ रैली निकाली। “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम” के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव एवं बलिदान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति कर्तव्य की भावना मजबूत होती है। रैली का समापन राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ किया गया। कार्यक्रम में सभी ने उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

Barwani, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

हर-घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया 
बड़वानी 13 अगस्त 2026/शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्र.1 बड़वानी की एनसीसी इकाई के  केडेट्स एवं स्कूली विद्यार्थियों ने बड़वानी में तिरंगा रैली निकाली गई। संस्था प्राचार्य श्री अनिल मिश्र ने बताया कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2022 मे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर-घर तिरंगा अभियान प्रारम्भ किया गया था । इस अभियान का उद्देश्य भारत के नागरिको को अपने घरो पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना तथा तिरंगे के साथ उनका व्यक्तिगत एवं भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करना । इसी अभियान के अंतर्गत एनसीसी एवं स्कूली विद्यार्थियों ने तिरंगे के सम्मान में हर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा तथा हर दिल तिरंगा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम का उद्वघोष करते हुए तिरंगा रैली में उत्साह पूर्वक भाग लिया ।

हर-घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया बड़वानी 13 अगस्त 2026/शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्र.1 बड़वानी की एनसीसी इकाई के केडेट्स एवं स्कूली विद्यार्थियों ने बड़वानी में तिरंगा रैली निकाली गई। संस्था प्राचार्य श्री अनिल मिश्र ने बताया कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2022 मे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर-घर तिरंगा अभियान प्रारम्भ किया गया था । इस अभियान का उद्देश्य भारत के नागरिको को अपने घरो पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना तथा तिरंगे के साथ उनका व्यक्तिगत एवं भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करना । इसी अभियान के अंतर्गत एनसीसी एवं स्कूली विद्यार्थियों ने तिरंगे के सम्मान में हर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा तथा हर दिल तिरंगा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम का उद्वघोष करते हुए तिरंगा रैली में उत्साह पूर्वक भाग लिया ।

Barwani, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

माँ रेवा कावड़ यात्रा समिति बड़वानी द्वारा गुरुवार को 15वीं 'तिरंगा कावड़ यात्रा' धूमधाम से निकाली गई। राजघाट पर पूजन पश्चात सैकड़ों कावड़िये हाथों में तिरंगा और नर्मदा जल थामे प्रमुख मार्गों से होते हुए सेंगांव संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। यात्रा में नपा अध्यक्ष अश्विनी चौहान, शुभम पाण्डेय, विक्रम चौहान, निक्कू चौहान, सुभाष भावसार व अंकुश भावसार सहित बड़ी संख्या में नागरिक व मातृशक्ति शामिल हुई। नगर में स्थान-स्थान पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #TirangaKanwarYatra #MaaRewaKanwarYatra #BarwaniUpdate

Barwani, Barwani | Aug 13, 2026

14 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़वानी जिले (तलुन, बोरलाय व बड़वानी) के प्रस्तावित आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक कारकेड रिहर्सल व सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया। बड़वानी एसपी पद्मविलोचन शुक्ल व एएसपी धीरज बब्बर के निर्देशन में हेलिपैड से कार्यक्रम स्थल तक काफिले का सजीव अनुकरण किया गया। एसपी ने पुलिस बल को सघन ब्रीफिंग देकर सतर्कता, शालीनता और समयबद्धता के साथ ड्यूटी करने के कड़े निर्देश दिए। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #CMMohanYadav #BarwaniPolice #BarwaniUpdate

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर बड़वानी के शहीद भीमा नायक शासकीय कॉलेज मैदान पर फाइनल रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर हेमलता सोलंकी व एएसपी धीरज बब्बर ने परेड का निरीक्षण कर राष्ट्रीय सलामी ली। परेड कमांडर डीएसपी चेतन बघेल के नेतृत्व में पुलिस बल, एसएएफ, एनसीसी व स्काउट-गाइड के जवानों ने मार्च-पास्ट किया। एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सुरक्षा निर्देश दिए। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #IndependenceDay2026 #BarwaniPolice #BarwaniUpdate