माँ रेवा कावड़ यात्रा समिति बड़वानी द्वारा गुरुवार को 15वीं 'तिरंगा कावड़ यात्रा' धूमधाम से निकाली गई। राजघाट पर पूजन पश्चात सैकड़ों कावड़िये हाथों में तिरंगा और नर्मदा जल थामे प्रमुख मार्गों से होते हुए सेंगांव संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। यात्रा में नपा अध्यक्ष अश्विनी चौहान, शुभम पाण्डेय, विक्रम चौहान, निक्कू चौहान, सुभाष भावसार व अंकुश भावसार सहित बड़ी संख्या में नागरिक व मातृशक्ति शामिल हुई। नगर में स्थान-स्थान पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #TirangaKanwarYatra #MaaRewaKanwarYatra #BarwaniUpdate