तिरंगा यात्रा अभियान के तहत डाइट बड़वानी में तिरंगा रैली आयोजित
बड़वानी 13 अगस्त 2026/तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), बड़वानी में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन प्राचार्य श्रीमती शीला चौहान के मार्गदर्शन में किया गया।
रैली में डाइट के स्टाफ सदस्यों एवं डीएलएड के छात्र-अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर सभी ने देशभक्ति के नारों के साथ रैली निकाली। “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम” के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव एवं बलिदान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति कर्तव्य की भावना मजबूत होती है।
रैली का समापन राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ किया गया। कार्यक्रम में सभी ने उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
64 views | Barwani, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026