उचेहरा: बिजली गुल होने से उंचेहरा सरकारी अस्पताल में मरीज बेहाल, इनवर्टर केवल स्टाफ के लिए
शासकीय अस्पताल उंचेहरा में बिजली व्यवस्था ठप होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में अंधेरा और उमस के बीच मरीज बेहाल हैं, जबकि आरोप है कि अस्पताल में लगा इनवर्टर केवल कर्मचारियों के कमरों और स्टाफ के पंखों के लिए उपयोग किया जा रहा हैं। जनरेटर मे नहीं रहता डीजल जिस वजह से ऐसे हालत निर्मित होना बताया गया हैं।