रूपवास: मठ बदलेश्वर पर क्षतिग्रस्त बिजली पोल को किया गया बदल
भरतपुर जिले के रुदावल थाना क्षेत्र स्थित मठ बदलेश्वर पर बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त बिजली पोल को बदल दिया। बंशी पहाड़पुर रोड पर लगा यह पोल लंबे समय से खराब होने के कारण ग्रामीणों के लिए परेशानी और हादसे का कारण बना हुआ था। शिकायत मिलने पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची।