फिरोज़ाबाद: थाना एका क्षेत्र फतेहपुर पाठ रोड पर तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराई, सवार दो युवकों की हुई मौत
थाना एका क्षेत्र फतेहपुर पाठ रोड पर बीती मध्य रात्रि बिजली के पोल से एक तेज रफ्तार बाइक टकरा गयी। जिससे उक्त बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां दोनों शवों को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया।