जहानाबाद: जिले के बेहतर शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को डीईओ ने किया सम्मानित
जहानाबाद में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। घोसी प्रखंड के अहियास विद्यालय की शिक्षिका राखी कुमारी, शिक्षक मोहम्मद सरफराज तथा धनधर बिगहा विद्यालय की शिक्षिका प्रीति कुमारी को बेहतर शिक्षण कार्य के लिए सम्मान मिला।