मुगलसराय: नियामताबाद में पीडीए जन चौपाल में सपा ने भरी हुंकार, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा किया
नियामताबाद में रविवार दोपहर 02 बजे को सपा की पीडीए जन चौपाल में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक समाज को एकजुट करने पर जोर दिया गया। पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए 2027 में सपा की सरकार बनने का दावा किया।