बालोद ब्रेकिंग: ग्राम सियनमरा की महिला सरपंच मंजू महिलांगे ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या की कोशिश, उपसरपंच और पंचों पर लगाया जातिगत प्रताड़ना का आरोप,
कीटनाशक पीकर की आत्महत्या की कोशिश, उपसरपंच और पंचों पर लगाया जातिगत प्रताड़ना का आरोप बालोद जिले के ग्राम सियनमरा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां महिला सरपंच मंजू महिलांगे ने कथित तौर पर कीटनाशक दवाई पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। सरपंच ने उपसरपंच और कुछ पंचों पर जातिगत प्रताड़ना का आरोप लगाया है। फिलहाल महिला सरपंच का बालोद अस्पताल में इलाज जारी है। हालांकि, पूरे मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।