शाहबाद: शाहाबाद सीएचसी में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री ने फीता काटकर किया
सीएचसी शाहबाद में गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती रजनी तिवारी ने निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार की ओर से प्रदेशवासियों दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।