हज़ारीबाग: टाऊन हॉल में सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास से दिव्यांगों का उपकरण के लिए पंजीकरण हुआ
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास से भारत सरकार की एपिड योजना के तहत एलिम्को द्वारा रविवार को हजारीबाग नगर प्रेक्षागृह सभागार में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक यंत्र/उपकरण उपलब्ध कराने हेतु पंजीकरण सह परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हजारीबाग जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 588 दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों का जांच हुआ |