पटना ग्रामीण: लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- छात्रों की अनदेखी नहीं होगी
लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने BPSC अभ्यर्थियों को लेकर कहा कि छात्रों की अनदेखी नहीं की जाएगी और अब तक आयोग ने अपनी गलती नहीं मानी है और अगर आयोग अपनी गलती मानती है तो उसे सुधारा जाएगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि लोजपा रामविलास हमेशा से छात्रों के साथ है।