पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में मनाई गई शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती
जदयू कार्यालय में रविवार दोपहर करीब 1 बजे बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई बड़ी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर सभी नेताओं ने बाबू जगदेव प्रसाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।