*माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS) के तहत वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था का लोकार्पण, राजस्व मामलों के निष्पादन में आएगी तेजी*
आज दिनांक 23 नवम्बर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार से राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS) के अंतर्गत वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था का लोकार्पण किया गया। इस पहल का उद्देश्य राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली को आधुनिक, पारदर्शी, सुगम एवं जनहितकारी बनाना तथा आम नागरिकों को न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ी सुविधाएं सुलभ कराना है।
उक्त कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया गया।
वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था के माध्यम से राजस्व मामलों में पक्षकारों को सुनवाई के लिए संबंधित न्यायालयों में बार-बार आने-जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे आम लोगों के समय एवं संसाधनों की बचत होगी तथा दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को भी न्यायालीय प्रक्रिया में सहजता से भाग लेने का अवसर मिलेगा। साथ ही, राजस्व मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी और सुनवाई की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुलभ एवं समयबद्ध बनाने में मदद मिलेगी।
राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS) के माध्यम से राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली को डिजिटल एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इससे न्यायालीय कार्यों के बेहतर प्रबंधन, मामलों की सुनवाई एवं निष्पादन की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने तथा नागरिकों को सुगम राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व), सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, अंचल अधिकारी तथा राजस्व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
@iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Nov 23, 2026