भरतपुर: सड़क निर्माण के दौरान हाई प्रेशर स्टील ट्रेक गैस पाइपलाइन टूटी
भरपुर के बझेरा-अछनेरा रोड़ पर PWD विभाग की तरफ से सड़क निर्माण कार्य चलाया जा रहा है। बुधवार को देर रात निर्माण कार्य के दौरान जमीन के नीचे बिछी हाई प्रेशर स्टील ट्रेक गैस पाइपलाइन फट गई। पाइप लाइन के फटते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि रात में ही मौके पर गैस कंपनी की टीम पहुंची और लाइन की मरम्मत कर दी गई।