भितरवार: भितरवार पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों के साथ शातिर अपराधी सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
बागवई तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान 3आरोपियों को दबोच कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की है। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है। पुलिस ने तीनोंबाइकों को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस टीम इन से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है जिससे बड़े खुलासे की उम्मीद है।