आरपीएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
आरा। सहयोगी नगर, बहिरो स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।