आरा के एंट्रेंस पर सड़क बेहाल, गड्ढों में फंस रहे वाहन; राहगीरों की बढ़ी परेशानी
आरा। शहर में प्रवेश करते ही लोगों का सामना जर्जर सड़क और बड़े-बड़े गड्ढों से हो रहा है। आरा शहर के प्रमुख एंट्रेंस पॉइंट तेतरिया मोड़ की बदहाल सड़क से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क की स्थिति ऐसी है कि दोपहिया से लेकर चारपहिया और टोटो तक चालकों को संभलकर गुजरना पड़ रहा है।