प्रताप इंटरनेशनल स्कूल, आरा में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व
आरा: शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान प्रताप इंटरनेशनल स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार अत्यंत हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से भव्य रूप में सजाया गया था।