रामगढ़: राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर रोडवेज बस ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौके पर हुई मौत
Ramgarh, Alwar | Nov 13, 2026 राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार राजस्थान रोडवेज बस ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अलवर से जयपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शुक्रवार को दोपहर बारह बजे नौगांवा थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।