गोरखपुर: विकास भवन में सीडीओ की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर हुई आवश्यक बैठक
1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जिला प्रशासन द्वारा चलाया जाएगा। जिसमें जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी रहेगी। मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीणा की अध्यक्षता में आज संचारी रोगों से लोगों को बचाने के लिए और इस अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गई। सीडीओ ने कहा कि इस अभियान में लापरवाही ना हो।