प्रतापगढ़: सैफाबाद बाजार स्थित क्लीनिक में 3 दिन से भर्ती प्रसूता की जच्चा-बच्चा समेत मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
प्रसव पीड़ा के बाद प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराई गई प्रसूता की इलाज में लापरवाही के चलते तीसरे दिन जच्चा बच्चा की मौत हो गई। परिजन शव घर लेकर आए हैं। जहां पर अस्पताल संचालक के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पर्वतपुर सुलेमान गांव निवासी अयान मोहम्मद की शादी गांव के मोहम्मद जिलानी की पुत्री आसमीन बानो से 16 जून