देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास और बाबा रामदेव हाल ही में नई दिल्ली स्थित भरत मंडपम में रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम' के प्री ट्रेलर में शामिल हुए। मंच पर दोनों के बीच हंसी-मजाक भी हुआ जिसका वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है।
वीडियो में बाबा रामदेव ने कुमार विश्वास से मजाक में कहा- 'इसकी निगाह इसी पर रहती है कि पतंजलि का उत्तराधिकारी बनना है इसको।' इतना सुनते ही वहां मौजूद लोग हंसने लगे। जवाब में कुमार विश्वास ने कहा- 'महाराज जी से मैंने एक दिन कहा कि मुझे गोद ले लीजिए। इन्होंने मुझसे कहा कि देख अगर तुझे गोद ले लिया तो सुबह 4 बजे उठना पड़ेगा। इस पर मैंने कहा कि जिसका बाप 2 लाख करोड़ का हो वो सोए ही क्यों रात में।' कुमार विश्वास की बातें सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे।
#kumarvishwas #babaramdev
Korba, Korba | Jul 19, 2026