गिधौर: गिद्धौर में तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से युवक घायल, चालक बुलेट छोड़कर हुआ फरार
Gidhaur, Jamui | Apr 22, 2026 गिद्धौर के पंच मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने सड़क किनारे खड़े युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गरसंडा निवासी राजेश मांझी के रूप में हुई है। परिजनों ने बुधवार को 9 बजे बताया कि राजेश अपनी बहन की शादी कराने पंच मंदिर गया था और सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी।