मुज़फ्फरनगर: नाली के पानी के विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला, 6 घायल, पुलिस पर गंभीर आरोप
थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद में नाली के पानी के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से हमला कर दिया, जिसमें छह लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने पुलिस पर उचित कार्रवाई नहीं करने और आरोपियों द्वारा धमकी देने का आरोप लगाया है। न्याय की गुहार लेकर पीड़ित एसएसपी कार्यालय पहुंचे,